अन्य ब्लॉग पर मैं कागद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अन्य ब्लॉग पर मैं कागद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, मार्च 15, 2010

ओम पुरोहित 'कागद' की कविताएं एक प्रस्तुति

राजस्थानी का भविष्य सुनहरा है : कागद


कवि और आलोचक नीरज दइया की वेब पत्रिका "नेगचार" में मेरा एक संवाद प्रकाशित हुआ है, साथ ही इस में एक वीडियो मेरी "कालीबंगा" कविता का जारी हुआ है http://www.youtube.com/watch?v=Bz_N16JttCQ - वर्तमान राजस्थानी कविता में एक भरोसेमंद नाम है कवि श्री ओम पुरोहित कागद । पिछले वर्ष श्री कागद के राजस्थानी में दो कविता संग्रह बोधि प्रकाशन, जयपुर से पंचलड़ी और आंख भर चितराम प्रकाशित हुए । इन दिनों आपकी कालीबंगा शीर्षक से लिखी कविताएं चर्चा में है । आपका ब्लॉग है- www.omkagad.blogspot.com इस पर कवि का पूरा परिचय और रचनाएं देखी जा सकती है । पिछ्ले दिनों किसी कार्य के सिलसिले में कागद जी सूरतगढ़ आए थे तब उनसे कुछ बातें हुई । उनकी बातों को प्रश्नोत्तरी रूप में यहां प्रस्तुत किया जा रहा है-

यह चित्र एक संयोग है और मेरा सबसे पहला सवाल यही है कि क्या आप आरंभ से ही गांधीवादी विचार-धारा के रहे हैं ? यानी जो भी बुरा है उस से दूर रहते हैं ?

मैं गांधीवादी तो नहीं हूं वैसे मैं कोई वादी भी नहीं हूं लेकिन सम्मान सब का करता हूं । बुरे और बुराई से तो सबको दूर रहना चाहिए ….. पूरा संवाद देखें- www.wpnegchar.blogspot.com कालीबंगा शीर्षक कविताएं पढ़ें- http://omkagad.blogspot.com/2010/03/blog-post_5920.html और एक कविता-पाठ इन कविताओं का नए रूप-रंग में देख सकते हैं-

http://www.youtube.com/watch?v=Bz_N16JttCQ

बुधवार, फ़रवरी 17, 2010

कालीबंगा पर कविताएं कैसे ?


http://kankad.wordpress.com/2010/02/15/kagad/

नीरज दइया के शब्‍दों में वे वक्‍त के साथ आगे बढ़ने वाले कवि हैं. वे चंद्र सिंह बिरकाळी के सबसे चहेते कवियों में रहे और तैस्‍सीतोरी के धोरे पर काव्‍य पाठ करने वाले कवियों में से एक हैं. कवि हैं और दिल से कवि हैं.जागती जोत के संपादक रहे व राजस्‍थान क्रिकेट संघ की समिति के सदस्‍य भी. ओम पुरोहित कागद जिनकी मानव मात्र में भी उतनी ही आस्‍था जितनी ज्‍योतिष विद्या में. उनका मानना है कि रचनाकार को जमीनी होना चाहिए क्‍योंकि वही उसकी थाती है. कागद जी के दो काव्‍य संग्रह पिछले दिनों आए और विशेषकर कालीबंगा पर लिखी उनकी कविताओं की खासी चर्चा है. लीक से हटकर और इस विषय पर लिखी अपने आप में अनूठी कविताएं. हनुमानगढ़ में रहने वाले कागद जी नई कविताओं पर हाल ही में चर्चा हुई देखें……Prithvi's Blog कांकड़