गुरुवार, अप्रैल 10, 2014
पांच हाइकु
1.
खोया हमनें
हथियाया जग ने
बिलोया थूक !
*
2.
बातें अपनी
देता शब्द जगत
बना तमाशा !
*
3.
मेरे खातिर
पाली तुमनें प्रीत
जग पागल !
*
4.
घट अघट
सब अपने बीच
बातें पसरी !
*
5.
काग उडाया
आए ना कभी तुम
हंसी दुनिया !
खोया हमनें
हथियाया जग ने
बिलोया थूक !
*
2.
बातें अपनी
देता शब्द जगत
बना तमाशा !
*
3.
मेरे खातिर
पाली तुमनें प्रीत
जग पागल !
*
4.
घट अघट
सब अपने बीच
बातें पसरी !
*
5.
काग उडाया
आए ना कभी तुम
हंसी दुनिया !
पूजा घर और माँ
बिन खुले पड़े हैं
घर के पूजा-घर में
वह भग्वद पुराण
गीता और भविष्य पुराण
उनके पास ही पड़ी है
मोटे काँच वाली ऐनक
जिन्हें लगा कर
बांचती थी माँ प्रति दिन ।
ऐनक के पीछे
अब नहीं हैं माँ की आँखें
ऐहसास मगर है अभी भी
माँ के वहीं होने का
अभी भी लगता है
घर के पूजा-घर से
आएगी बाहर आंगन में
घंटी बजाती
मन ही मन गुनगुनाती
हाथ में लिए
मिश्री व तुलसी का पत्ता
सब को बांटने ।
आरती के वक्त
आज भी
सांझ-सवेरे
हम सब के कदम
बढ़ जाते हैं उस और
जिधर से आती थी मां
घर के पूजा-पूजा घर से बाहर !
=
नन्दू का ख़त नत्थू के नाम
शहर गए नत्थू को
नन्दू ने खत लिखा ;
भाई !
तुम्हें तो मिल रहा होगा
दो वक्त खाना !
पगार में रुपये मिले तो
हरगिज मत लाना
रुपये की कीमत
इधर बहुत गिर रही है
रुपयों में कुछ नहीं आता
बच्चों ने कल से
कुछ नहीं खाया है
माँ ने लिखवाया है
ला सको तो
दाल-भात लाना !
रुपये तो यहां भी
मिल ही जाते हैं
रोजगार की गारंटी है
मगर काम नहीं मिलता
काम मिलता है तो
पूरा दाम नहीं मिलता
टास्क का झंझट है
दिन पूरा हो जाता है
टास्क नहीं होती पूरी!
तुम वहां
मन लगा कर
काम करना
यहां की चिंता मत करना
बिजली का बिल
नहीं भरने के कारण
कनैक्सन कट गया है
अब बिजली का बिल
भरने का टंटा नहीं है
तीनों बच्चे
स्कूल छोड़ आए
फीस का झंझट भी
अब मिट गया है ।
मेरी नोकरी के लिए
अम्मा व्रत रखती है
बापू को चिंता में
भूख नहीं लगती
भाभी को
काम के बदले
अनाज मिल जाता है
उस से काम चल जाता है ।
दो पोस्ट कार्ड लाया था
एक लिख दिया है
एक फिर लिखूंगा
यहां की चिंता छोड़
अपना खयाल रखना !
नन्दू ने खत लिखा ;
भाई !
तुम्हें तो मिल रहा होगा
दो वक्त खाना !
पगार में रुपये मिले तो
हरगिज मत लाना
रुपये की कीमत
इधर बहुत गिर रही है
रुपयों में कुछ नहीं आता
बच्चों ने कल से
कुछ नहीं खाया है
माँ ने लिखवाया है
ला सको तो
दाल-भात लाना !
रुपये तो यहां भी
मिल ही जाते हैं
रोजगार की गारंटी है
मगर काम नहीं मिलता
काम मिलता है तो
पूरा दाम नहीं मिलता
टास्क का झंझट है
दिन पूरा हो जाता है
टास्क नहीं होती पूरी!
तुम वहां
मन लगा कर
काम करना
यहां की चिंता मत करना
बिजली का बिल
नहीं भरने के कारण
कनैक्सन कट गया है
अब बिजली का बिल
भरने का टंटा नहीं है
तीनों बच्चे
स्कूल छोड़ आए
फीस का झंझट भी
अब मिट गया है ।
मेरी नोकरी के लिए
अम्मा व्रत रखती है
बापू को चिंता में
भूख नहीं लगती
भाभी को
काम के बदले
अनाज मिल जाता है
उस से काम चल जाता है ।
दो पोस्ट कार्ड लाया था
एक लिख दिया है
एक फिर लिखूंगा
यहां की चिंता छोड़
अपना खयाल रखना !
शेष थी खुशी
इन दिनों
उन्मुक्त मुस्कुराना
मैंने ही छोड़ा है
वरना जग में
सारी खुशियों का
अंत तो नहीं हुआ ।
मेरे घर
मातम को आए लोग
अपने घर से
खूब हंस कर आए होंगे
उन के यहां तो
नहीं था ग़म
मेरे ग़म को
पुख्ता करने के लिए
उन्हें भी औढ़नी पड़ी
कुछ पल के लिए मायूसी ।
मेरे घर
मातम मना कर
सांत्वना व्यक्त कर
अपने घर पहुंच
बहुत खुश हैं
मेरे मित्र
दूर के रिश्तेदार
कि चलो आज
वक्त निकाल कर
एक रस्म निभा आए
अपने मित्र के घर
दुख जता आए !
मेरे घर के बाहर
शेष थी खुशी
जिसे बहुत से लोग
लूट रहे थे
वह मेरी नहीं
उनकी अपनी थी
जिसे वे लोग
जी रहे थे !
.
उन्मुक्त मुस्कुराना
मैंने ही छोड़ा है
वरना जग में
सारी खुशियों का
अंत तो नहीं हुआ ।
मेरे घर
मातम को आए लोग
अपने घर से
खूब हंस कर आए होंगे
उन के यहां तो
नहीं था ग़म
मेरे ग़म को
पुख्ता करने के लिए
उन्हें भी औढ़नी पड़ी
कुछ पल के लिए मायूसी ।
मेरे घर
मातम मना कर
सांत्वना व्यक्त कर
अपने घर पहुंच
बहुत खुश हैं
मेरे मित्र
दूर के रिश्तेदार
कि चलो आज
वक्त निकाल कर
एक रस्म निभा आए
अपने मित्र के घर
दुख जता आए !
मेरे घर के बाहर
शेष थी खुशी
जिसे बहुत से लोग
लूट रहे थे
वह मेरी नहीं
उनकी अपनी थी
जिसे वे लोग
जी रहे थे !
.
पुजारी के बच्चे-1
चढ़ावे के लिएचढ़ावा आता देख
मंदिर के देवता
कभी नहीं देखे गए
खुश होते हुए
जबकि
पुजारी के बच्चे
चढ़ावे के लिए आया
मिष्ठान देख कर
हर बार देखे गए
खुश होते हुए ।
माँ की बात
आती है याद ;
बच्चे ही होते हैं
भगवान का रूप !
*
पुजारी के बच्चे-2
===========
हाथ में लिए
फल-मिठाई का थैला
मंदिर में चढ़ावे के लिए
पुजारी को आता देख
मंदिर से कभी
बाहर नहीं आए
मंदिर के देवता ।
चढ़े हुए
चढ़ावे को ले कर
घर की ओर आते
पुजारी के स्वागत में
बापू आ गए
बापू आ गए / पुकारते
गली में निकल आए
पुजारी के बच्चे
पत्थर से नहीं बने थे
पुजारी के बच्चे !
बहुत छोटे हुए हैं बड़े हो कर
जब छोटे थेसच बोलने के लिए
सोचा नहीं कभी
निकल ही जाता था
खुद-ब-खुद सच
बड़े हुए तो
बहुत सोचना पड़ा
फिर भी
नहीं निकला सच ।
सच बोलना
आदत थी
इसी आदत के चलते
झूठ बोलना
मजबूरी हो गई ।
छोटे थे तब
बड़ी-बड़ी बातें करना
बहुत अच्छा लगता था
आज जब बड़े हुए हैं तो
छोटी बातें करना
बहुत अच्छा लगता है
सच में
जब से बड़े हुए हैं
तब से बहुत छोटे हुए हैं !
सपने मत देखना बेटी
अपनी बच्ची कोगोद में बैठा कर
दुलारती-पुचकारती
माँ कहती है
सुनो बेटी !
मेरे आंगन में कभी
सपने मत देखना
अभी तुम खेलो
जम कर खाओ
खुल कर हंसो
उन्मुक्त चहको !
मेरे आंगन में देखे
कुछ सपने
यहीं छूट जाएंगे
और कुछ सपने
तुम्हारे आंगन में
जा कर टूट जाएंगे
जैसे टूट गए
या माँ के घर
छूट गए मेरे सपने !
मेरी मां
बहुत कहती थी
लड़कियां कभी भी
खुद सपने नहीं देखती
जिस के देखती हैं सपनें
उसी की हकीक़त बनती हैं
आज जो न समझी तो
माँ बन कर समझोगी
तब वही सपने देखोगी
अपनी बेटी के लिए
जो मैं देख रही हूं आज
केवल तुम्हारे लिए !
रविवार, मार्च 30, 2014
बोलो ; चाहे मौन रहो
बहुत दिन हुए
तुम छोड़ गए
चलो आज तुम्हें
आया हुआ मान कर
हमारी स्मृतियों से
तुम्हारा स्वागत करुं !
तुम पास नहीं हो
फिर भी
तुम्हारे पास होने का
ऐहसास कर लूं
तुम हाथ न आओ
तो भी
तुम्हें बांहों में भर लूं !
तुम कुछ मत देखो
फिर भी मैं तुम्हें
देखता हुआ देखूं
तुम बोलो नहीं
फिर भी मैं तुम्हें
बोलता हुआ सुनूं !
तुम चाहे मौन रहो
मगर एक बार फिर
उसी तरह पुकार लो
जैसे पुकारा था
भीगने से बचने के लिए
माघ की बरसात में !
तुम छोड़ गए
चलो आज तुम्हें
आया हुआ मान कर
हमारी स्मृतियों से
तुम्हारा स्वागत करुं !
तुम पास नहीं हो
फिर भी
तुम्हारे पास होने का
ऐहसास कर लूं
तुम हाथ न आओ
तो भी
तुम्हें बांहों में भर लूं !
तुम कुछ मत देखो
फिर भी मैं तुम्हें
देखता हुआ देखूं
तुम बोलो नहीं
फिर भी मैं तुम्हें
बोलता हुआ सुनूं !
तुम चाहे मौन रहो
मगर एक बार फिर
उसी तरह पुकार लो
जैसे पुकारा था
भीगने से बचने के लिए
माघ की बरसात में !
मुझे पुरुष करती हुई
उस ने दिन कहा
दिन लगने लगा
उस ने रात कहा
रात उतरने लगी
उस ने कहा वसंत
वसंत छाने लगा
उस ने फूल कहा
फूल खिलने लगे
महक पसर गई
मेरे चारों ओर
सब कुछ होता रहा
उसी के कहने पर
हर दिन
हर पल !
अब वह
उदास और मौन है
अब वैसे नहीं हैं
रात और दिन
नहीं है वसंत में
वैसी धमक
गंधहीन हो गए
सारे फूल !
यूं ही नहीं हो गई
वह अर्धांगिनी
सच है
वही तो है प्रकृति
मुझे पुरुष करती हुई !
दिन लगने लगा
उस ने रात कहा
रात उतरने लगी
उस ने कहा वसंत
वसंत छाने लगा
उस ने फूल कहा
फूल खिलने लगे
महक पसर गई
मेरे चारों ओर
सब कुछ होता रहा
उसी के कहने पर
हर दिन
हर पल !
अब वह
उदास और मौन है
अब वैसे नहीं हैं
रात और दिन
नहीं है वसंत में
वैसी धमक
गंधहीन हो गए
सारे फूल !
यूं ही नहीं हो गई
वह अर्धांगिनी
सच है
वही तो है प्रकृति
मुझे पुरुष करती हुई !
थमेगा नहीं समय
समय तो चलता रहा
अपने वेग से सतत
न ठहरा कहीं
न कटा किसी से
हम ही पालते रहे
समय को ले कर
अपने-अपने भ्रभ ;
थम गया समय
निकल गया समय
कट गया समय
या कि कट नहीं रहा
आज कल समय !
कितने आए
कितने ही चले गए
समय का रोना रोते हुए
इसी तरह हम भी
चले जाएंगे एक दिन
समय तो रहेगा फिर भी !
हमारे कर्म लग जाएंगे
चलते समय के हाथ
जिन्हे वह ढोएगा
अपने अदृश्य कंधों पर
तब होंगे नए लोग
समय पर चर्चा करने वाले
जो लगे होंगे हमारी तरह
समय का रोना
इसी तरह रोने में
अपने-अपने धंधों पर
सतत लगे हुए
समय थमेगा नहीं फिर भी !
अपने वेग से सतत
न ठहरा कहीं
न कटा किसी से
हम ही पालते रहे
समय को ले कर
अपने-अपने भ्रभ ;
थम गया समय
निकल गया समय
कट गया समय
या कि कट नहीं रहा
आज कल समय !
कितने आए
कितने ही चले गए
समय का रोना रोते हुए
इसी तरह हम भी
चले जाएंगे एक दिन
समय तो रहेगा फिर भी !
हमारे कर्म लग जाएंगे
चलते समय के हाथ
जिन्हे वह ढोएगा
अपने अदृश्य कंधों पर
तब होंगे नए लोग
समय पर चर्चा करने वाले
जो लगे होंगे हमारी तरह
समय का रोना
इसी तरह रोने में
अपने-अपने धंधों पर
सतत लगे हुए
समय थमेगा नहीं फिर भी !
गमले का पौधा
घर के बरामदे मेंएक ओर पड़े
गमले का पौधा
नापना चाहता है
बढ़-चढ़ कर
अपने ऊपर का आकाश
मगर बहुत लाचार है
सीमाओं के बीच
जो नहीं है
उसकी वांछनाओं में ।
वह
उतना ही बढ़ पाता है
मिलती है जितनी
उसे जमीन गमले में
जितना मिलता है
आकाश उसे
उतने ही धारता है
हरित पल्लव ।
पौधों जैसा ही है
गमले में लगा पौधा
हरा-भरा
पुष्पों से लकदक
फलों का मगर
नहीं कर पाता वरण ।
पौधे को यह ळाचारी
दी है बटौर कर
उसके मनोरम रूप ने
या फिर
मेरी आंख में था
सपना कोई जंगल का !
शनिवार, मार्च 29, 2014
मेरे मन में डर
मन में उपजा
आता है बाहर
पा कर अवसर
हो जाते हैं घोषित
वे शब्द अपराधी
जो लाते हैं ढो कर
मनगत को बाहर ।
मन से मुक्त हो कर
मनगत देने लगती है
वांछनाओं को आकार
इन आकारों के आगे
फिर मर जाते हैं
न जाने कितने मन ।
कुछ कहे
उसका मन नहीं था
मैंने रख लिया
बिना सवाल किए
आज उसका मन
मेरा तो मन
मर ही गया था
मौन रह कर
आती कैसे
मनगत बाहर ।
उसका मन
होने को अभिव्यक्त
बटोर रहा है
उपयुक्त शब्द
मेरे मन में डर है ;
कहीं वे गालियां न हों !
आता है बाहर
पा कर अवसर
हो जाते हैं घोषित
वे शब्द अपराधी
जो लाते हैं ढो कर
मनगत को बाहर ।
मन से मुक्त हो कर
मनगत देने लगती है
वांछनाओं को आकार
इन आकारों के आगे
फिर मर जाते हैं
न जाने कितने मन ।
कुछ कहे
उसका मन नहीं था
मैंने रख लिया
बिना सवाल किए
आज उसका मन
मेरा तो मन
मर ही गया था
मौन रह कर
आती कैसे
मनगत बाहर ।
उसका मन
होने को अभिव्यक्त
बटोर रहा है
उपयुक्त शब्द
मेरे मन में डर है ;
कहीं वे गालियां न हों !
दिन में नहीं शुभ-अशुभ
एक ने कहा
नहीं होता शुभ
कोई भी दिन
हर दिन
कुछ न कुछ
घटा होता है
कुछ न कुछ बुरा
मृत्यु भी तो
मिली होती है
किसी न किसी को
हर दिन !
दूसरे ने कहा
नहीं होता अशुभ
कोई भी दिन
हर दिन
कुछ न कुछ
घटा होता है
कुछ न कुछ शुभ
जन्म भी तो
हुआ होता है
किसी न किसी का
हर दिन !
तीसरे ने कहा
सारे के सारे
शुभ-अशुभ घटते हैं
इन्हीं सात दिनों
माह-वर्ष
दशक-सदियों
युग-युगान्तरों में
जो चलते रहते हैं
अपनीं धुन में
अटकता-भटकता तो
महज जीवन है !
मैं
साथ हूं
उस तीसरे आदमी के
जो देख रहा है
शुभ-अशुभ को
अपनी देह में
भटकते हुए
और निकल रहा है
समय उसके पासंग से !
नहीं होता शुभ
कोई भी दिन
हर दिन
कुछ न कुछ
घटा होता है
कुछ न कुछ बुरा
मृत्यु भी तो
मिली होती है
किसी न किसी को
हर दिन !
दूसरे ने कहा
नहीं होता अशुभ
कोई भी दिन
हर दिन
कुछ न कुछ
घटा होता है
कुछ न कुछ शुभ
जन्म भी तो
हुआ होता है
किसी न किसी का
हर दिन !
तीसरे ने कहा
सारे के सारे
शुभ-अशुभ घटते हैं
इन्हीं सात दिनों
माह-वर्ष
दशक-सदियों
युग-युगान्तरों में
जो चलते रहते हैं
अपनीं धुन में
अटकता-भटकता तो
महज जीवन है !
मैं
साथ हूं
उस तीसरे आदमी के
जो देख रहा है
शुभ-अशुभ को
अपनी देह में
भटकते हुए
और निकल रहा है
समय उसके पासंग से !
सड़क पर लड़कियां
छोड़ पगडंडियां
जब से आई हैं
सड़क पर लड़कियां
तब से गुमसुम हैं
ठहर गए हैं
गांव और ढाणीं
बहक बहक गए हैं
शहर के गली मोहल्ले !
पगडंडियों से उतर
सड़क पर चढ़ी
चौके तक पढ़ीं
हर रोज विज्ञापनों में
दिख रही हैं लड़कियां
जिन चीजों को
बनाया-पकाया
या देखा नहीं कभी
उनकी छवि के साथ
वही अनजानी चीजें
खूब बिक रही हैं ।
शहर की लड़कियां
पूछती हैं उन से
गेहूं का पेड़
कितना बड़ा होता है
लाल मिर्च की बेल
कितनी लम्बी होती है
गांव में कहां से आते हैं
हारा-मटका और तंदूर
शहर से गांव
क्यों होते हैं दूर
गांव की लड़कियां
हंस कर टाल देती है
सवालों के उत्तर
मानो बचा लेती हैं
अपने गांव को
अपने भीतर ।
शहर की लड़कियां
हंसती हैं उन पर
अज्ञानी समझ
देती हैं सलाह
कुछ पढ़-लिख कर
एग्रीकल्चर में
एम.एस.सी. कर लो
सब जान जाओगी !
गांव की लड़कियों के
मस्तिष्क में सुरक्षित हैं
आज भी पगडंडियां
जिनके सहारे पहुंच कर
अपने भीतर
जी लेती हैं अपना गांव
कोई भी पगडंडी
नहीं जाती
शहर से गांव तक
इस लिए
शहर की लड़कियों के
मस्तिष्क में कहीं भी
नहीं होता गांव !
जब से आई हैं
सड़क पर लड़कियां
तब से गुमसुम हैं
ठहर गए हैं
गांव और ढाणीं
बहक बहक गए हैं
शहर के गली मोहल्ले !
पगडंडियों से उतर
सड़क पर चढ़ी
चौके तक पढ़ीं
हर रोज विज्ञापनों में
दिख रही हैं लड़कियां
जिन चीजों को
बनाया-पकाया
या देखा नहीं कभी
उनकी छवि के साथ
वही अनजानी चीजें
खूब बिक रही हैं ।
शहर की लड़कियां
पूछती हैं उन से
गेहूं का पेड़
कितना बड़ा होता है
लाल मिर्च की बेल
कितनी लम्बी होती है
गांव में कहां से आते हैं
हारा-मटका और तंदूर
शहर से गांव
क्यों होते हैं दूर
गांव की लड़कियां
हंस कर टाल देती है
सवालों के उत्तर
मानो बचा लेती हैं
अपने गांव को
अपने भीतर ।
शहर की लड़कियां
हंसती हैं उन पर
अज्ञानी समझ
देती हैं सलाह
कुछ पढ़-लिख कर
एग्रीकल्चर में
एम.एस.सी. कर लो
सब जान जाओगी !
गांव की लड़कियों के
मस्तिष्क में सुरक्षित हैं
आज भी पगडंडियां
जिनके सहारे पहुंच कर
अपने भीतर
जी लेती हैं अपना गांव
कोई भी पगडंडी
नहीं जाती
शहर से गांव तक
इस लिए
शहर की लड़कियों के
मस्तिष्क में कहीं भी
नहीं होता गांव !
बच्चे और बंदूक
अच्छी लगती है
बच्चों को बंदूक
बच्चे चाहते हैं
बंदूक से खेलना ।
बच्चे जानते हैं
सीमा पार भी हैं
हमारे जैसे बच्चों के
बहुत सारे पापा
इस लिए
बच्चों को कभी
नहीं लगता अच्छा
कि कोई और चलाए
धांय-धांय बंदूक
जिस से मर जाए
किसी के पापा जी ।
बच्चे चाहते हैं
खिलौनों में ही रहे
टैंक और बंदूक
जिन्हें वे ही चलाएं
चलाएं तो चलाएं
नहीं तो रूठ कर
तोड़ दें सारी बंदूक !
बच्चों को बंदूक
बच्चे चाहते हैं
बंदूक से खेलना ।
बच्चे जानते हैं
सीमा पार भी हैं
हमारे जैसे बच्चों के
बहुत सारे पापा
इस लिए
बच्चों को कभी
नहीं लगता अच्छा
कि कोई और चलाए
धांय-धांय बंदूक
जिस से मर जाए
किसी के पापा जी ।
बच्चे चाहते हैं
खिलौनों में ही रहे
टैंक और बंदूक
जिन्हें वे ही चलाएं
चलाएं तो चलाएं
नहीं तो रूठ कर
तोड़ दें सारी बंदूक !
पीले दांतों वाली लड़की
लड़की की किताब में
पाठ है पानी का
वह सीखती है ;
पीने का पानी
साफ होना चाहिए
फ्लॉरायडयुक्त पानी से
पीले हो जाते है दांत
पाठ के बाद सवालों में
एक सवाल उसका भी है-
स्वराज के बाद भी
साफ क्यों नहीं है पानी
क्या मर गया है
कर्णधारों का पानी ?
तिरंगा हाथ में लिए
गांव के स्कूल में
इस बात पर
हंसना चाहती है
पीले दांतों वाली
अल्हड़ लड़की
मगर हौंठ भींच कर
छुपा लेती है मुखड़ा
चुन्नी के पल्लू से ।
पाठ है पानी का
वह सीखती है ;
पीने का पानी
साफ होना चाहिए
फ्लॉरायडयुक्त पानी से
पीले हो जाते है दांत
पाठ के बाद सवालों में
एक सवाल उसका भी है-
स्वराज के बाद भी
साफ क्यों नहीं है पानी
क्या मर गया है
कर्णधारों का पानी ?
तिरंगा हाथ में लिए
गांव के स्कूल में
इस बात पर
हंसना चाहती है
पीले दांतों वाली
अल्हड़ लड़की
मगर हौंठ भींच कर
छुपा लेती है मुखड़ा
चुन्नी के पल्लू से ।
https://www.youtube.com/watch?v=TtjJsG48JEs&feature=youtu.be
https://www.youtube.com/watch?v=TtjJsG48JEs&feature=youtu.be
दुनिया में दुनिया
दुनिया जो लगती है
उसे बहुत छोटी
वह दुनिया तो
आज भी उतनी ही है
जितनी थी कभी
लगता है वह आदमी
बहुत बड़ा हो गया
या फिर वह
आकाश में खड़ा हो गया ।
उसे बहुत छोटी
वह दुनिया तो
आज भी उतनी ही है
जितनी थी कभी
लगता है वह आदमी
बहुत बड़ा हो गया
या फिर वह
आकाश में खड़ा हो गया ।
* नारी *
हुआ होगा
जीव का जन्म
पहली बार
जल के किनारे
हरी काई से
पुरुष को तो
किया है पैदा
नारी ने ही
हर बार !
*
जीव का जन्म
पहली बार
जल के किनारे
हरी काई से
पुरुष को तो
किया है पैदा
नारी ने ही
हर बार !
*
सदस्यता लें
संदेश (Atom)






















